सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

देशभक्ति के जज्बे से खिलवाड़... भारतीय सेना के नाम पर फर्जी चंदा वसूली का खुलासा, सरकार ने जनता से की सतर्क रहने की अपील

देशद्रोहियों की नई चाल: भारतीय सेना के नाम पर झूठा चंदा मांगने का भांडाफोड़, सरकार ने दी सख्त चेतावनी

Ravi Rohan
  • Apr 28 2025 12:38PM

देशभक्ति की भावना का फायदा उठाकर फर्जीवाड़ा करने वालों की साजिश एक बार फिर सामने आई है। व्हाट्सएप पर एक भ्रामक संदेश तेजी से फैलाया जा रहा है, जिसमें भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और शहीद व घायल सैनिकों की मदद के नाम पर एक फर्जी बैंक अकाउंट में चंदा जमा कराने की अपील की गई है।

इस संदेश में एक झूठा दावा किया गया है कि यह कदम केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद उठाया गया है और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का नाम भी इसमें घसीटा गया है। सरकार ने इस पूरे मामले को फर्जी करार देते हुए जनता को आगाह किया है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वायरल किए जा रहे बैंक खातों की डिटेल्स गलत हैं, जिसकी वजह से जो भी दानकर्ता पैसे भेजने की कोशिश कर रहे हैं, उनके ट्रांजेक्शन रद्द हो रहे हैं। आम जनता से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और इस तरह की ठगी का शिकार न बनें।

2020 में बनाया था AFBCWF 

सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सरकार ने पहले ही कई योजनाएं शुरू कर रखी हैं। वर्ष 2020 में 'Armed Forces Battle Casualties Welfare Fund (AFBCWF)' 'सशस्त्र बल युद्ध हानि कल्याण कोष' की स्थापना की गई थी। इस फंड का उपयोग युद्ध या आतंकी हमलों में बलिदान हुए या गंभीर रूप से घायल सैनिकों के परिजनों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है।

भारतीय सेना, रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की ओर से इस कोष के बैंक खातों का संचालन करती है। यदि कोई देशभक्त वास्तव में सहायता करना चाहता है, तो वह नीचे दिए गए सही खातों में सीधे दान कर सकता है:

पहला खाता:

फंड का नाम: Armed Forces Battle Casualties Welfare Fund
बैंक का नाम: केनरा बैंक, साउथ ब्लॉक, डिफेंस हेडक्वार्टर, नई दिल्ली - 110011
IFSC कोड: CNRB0019055
खाता संख्या: 90552010165915
खाते का प्रकार: बचत खाता

दूसरा खाता:

फंड का नाम: Armed Forces Battle Casualties Welfare Fund
बैंक का नाम: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली - 110011
IFSC कोड: SBIN0000691
खाता संख्या: 40650628094
खाते का प्रकार: बचत खाता

DD के माध्यम से भी कर सकते हैं दान

अगर कोई नागरिक डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दान करना चाहता है, तो उसे "AFBCWF" के नाम से ड्राफ्ट बनवाकर नई दिल्ली स्थित निम्न पते पर भेज सकता है:

पता:लेखा अनुभाग, एडजुटेंट जनरल शाखा, समारोह एवं कल्याण निदेशालय, कमरा संख्या 281-बी, साउथ ब्लॉक, रक्षा मंत्रालय (सेना) का एकीकृत मुख्यालय, नई दिल्ली- 110011

चाहें जितनी भी साजिशें रची जाएं, भारत के सच्चे देशभक्तों की नजरों से फर्जीवाड़ा नहीं बच सकता। देश की सेना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी अब जोर पकड़ने लगी है।
 



0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार