सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

क्या सच मे NIA ने कोर्ट मे माँगी है साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लिए फाँसी की सजा ? क्यों वायरल हो रही है ये खबर ? पाइए हर सवाल का जवाब सुदर्शन न्यूज Exclusive Fact Check मे

पढ़िए कि क्या सच में NIA ने अदालत में माँगी है साध्वी प्रज्ञा के लिए फाँसी की सजा ?

Rahul Panday
  • Apr 28 2025 5:42PM

पिछले लगभग 1 सप्ताह से सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। इस खबर मे दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने अदालत मे पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लिए मौत की सजा माँगी है। बुधवार (23 अप्रैल 2025) को यह खबर z सलाम ने प्रकाशित किया है। खबर मे 6 अन्य आरोपितों के भी नाम दिए गए हैं जिनके लिए प्रज्ञा ठाकुर जैसी ही सजा माँगे जाने का दावा किया गया है। कुछ ही देर मे यह खबर सोशल मीडिया के तमाम हैंडलों पर अलग-अलग तर्कों-कुतर्कों के साथ शेयर होने लगी।  सुदर्शन न्यूज ने सच को सामने लाने के लिए इस वायरल खबर की जमीनी पड़ताल की। 

क्या है दावा 

z सलाम की इस खबर मे आतंकियों को वकील दिलाने के लिए कुख्यात जमीयत उलेमा से जुड़े  2 वकीलों का जिक्र है। शाहिद नदीम और शरीफ शेख नाम के वकील जमीयत का महाराष्ट्र प्रदेश मे लीगल सेल देखते हैं। उनके बयानों के आधार पर z सलाम ने दावा कर डाला कि एनआईए ने UAPA कानून की धारा 16 के तहत साध्वी प्रज्ञा, कर्नल प्रसाद पुरोहित, मेजर रमेश उपाध्याय, स्वामी दयानंद पांडे, अजय राहिरकर, समीर कुलकर्णी और सुधाकर चतुर्वेदी के लिए मृत्युदंड माँगा है। लिंक नीचे है- 

malegaon blast 2008 nia demands death penalty for sadhvi pragya and 6 other | Malegaon Blast Case: NIA ने की साध्वी प्रज्ञा समेत 7 आरोपियों के लिए फांसी की मांग

इस्लामी और वामपंथी हैंडलों ने फैलाया 

z समूह के किए गए दावे को नजीर बना कर बाकी कई मीडिया संस्थान भी खबरों की इस दौड़ मे शामिल हो गए। टाइम्स मेल, पल-पल न्यूज जैसे खबर उत्पादक भी उसी लाइन मे लग गए। z सलाम की खबर से बने आधार पर इन सभी ने बहुत ही कम समय मे भगवा, साध्वी, मोदी, योगी आदि तक को निशाने पर ले डाला। हर किसी ने अपनी अंदर की कुंठा को अपने-अपने शब्दों मे गढ़ डाला। 

साध्वी के परिजनों ने दावे को नकारा 

सुदर्शन न्यूज ने इन वामपंथी और इस्लामी हैंडलों द्वारा किए गए दावों की जमीनी पड़ताल की। अपनी पड़ताल मे सबसे पहले हमने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बहनोई भगवान झा से बात की। भगवान झा ने हमें बताया कि उन्हे कोर्ट की पूरी कार्रवाई के दौरान कहीं भी अदालत, सरकारी पक्ष या खुद उनके वकील द्वारा ऐसी बातें कभी सुनने को नहीं मिलीं। z सलाम के दावों को सच्चाई से कोसों दूर बताते हुए भगवान झा ने लोगों से इस पर यकीन न करने की अपील की। 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बहनोई भगवान झा वायरल हो रही खबरों से खुद हैरान दिखे। उन्होंने कहा कि पहले भी कई तरह की झूठी खबरें सजिशन उड़ाई गईं हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इस बार भी किसी की कोई बदनीयती होगी ऐसी खबरों के पीछे। बकौल भगवान झा, राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने कहीं भी यू टर्न नहीं लिया है और वो अपने पुराने दावे पर ही कायम है। 

पहलगाम से नंगे हुए इस्लामी आतंकवाद को ढकने की साजिश 

सुदर्शन न्यूज ने इस मुद्दे पर साध्वी प्रज्ञा की बड़ी बहन उपमा ठाकुर से बात की। उपमा ठाकुर ने वायरल हो रही खबरों पर बेहद गुस्सा जताते हुए इसे सरासर झूठ और भ्रम बताया। उन्होंने इस खबर को इस्लामी चरमपंथियों की एक चाल बताया। हमसे बताया गया कि अभी हाल ही मे पहलगाम मे बेगुनाहों को मार कर इस्लामी आतंकवाद दुनिया भर मे बदनाम हुआ है, ऐसे मे कुछ सजिशकर्ताओं ने ऐसी अफवाह महज इसलिए उड़ाई है जिस से भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी फिर से गढ़ी जा सके। 

NIA के किसी भी हैंडल पर दावों का सबूत नहीं 

सुदर्शन न्यूज ने z सलाम के दावों की पुष्टि हेतु राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (nia) के तमाम सोशल हैंडलों को खंगाला। हमें राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के किसी भी सोशल प्रोफ़ाइल पर ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला जिसमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए सजा की माँग का जिक्र किया गया हो। z सलाम अपने दावों की पुष्टि के लिए किसी अधिकारी की बाइट या कोई प्रेसनोट भी अटैच करने मे असफल रहा है। 

 

0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार