सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी सूर्य देवता की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Rashmi
  • Apr 28 2025 9:36AM

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव का दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर जल अर्पित करते है। सोमवार के दिन चंद्र देव का दिन भी माना जाता है जो स्वयं भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के रूप में उनके सिर पर सुसज्जित है। यदि किसी की जन्म कुण्डली में चन्द्र ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से इस अशुभता में कमी आती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान शिव और चंद्र देव  की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- मेष राशि में चंद्रमा का आपकी राशि में होना आपकी बुद्धि और उत्साह को बढ़ाएगा। आयुष्मान योग बनने से आपको व्यापार में आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे और आपको लाभ होगा। व्यापारियों को उत्पाद की मार्केटिंग पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक विवादों के कारण सुख-शांति में कुछ कमी रहेगी, लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस इसे सुलझाने का प्रयास करें। किसी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों को कानूनी दांव-पेंच सीखने चाहिए। विद्यार्थियों को अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए, क्योंकि अति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर विरोधी आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। कार्यस्थल पर विलंब के कारण आप अपना काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातक को ऑफिस में किसी से भी कटु बातें करने से बचना चाहिए, अन्यथा विवाद हो सकता है।प्रेम और दाम्पत्य जीवन में विश्वास की कमी का कोई फायदा उठा सकता है।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों को लाभ बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। प्यार और जीवनसाथी के साथ दिन का आनंद लें। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम तय समय पर शुरू करना चाहिए ताकि समय पर काम पूरा कर सकें। कार्यस्थल पर यह पता कर लें कि किसे और कैसे काम सौंपना है।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जातक अपने काम के प्रति उत्साही और भावुक रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका काम बिना किसी बाधा के चलता रहेगा। खिलाड़ी ट्रैक पर पसीना बहाएंगे और भविष्य में अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आप किसी गंभीर मुद्दे पर अपने प्रेमी और जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों का सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार की खुशी के लिए आप नए गैजेट या आरामदायक चीजें खरीद सकते हैं। आयुष्मान योग बनने से ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कारोबारियों को अपने दिन की योजना पहले ही बना लेनी चाहिए और उसी के अनुसार काम करना चाहिए।

कन्या (Virgo)-  कन्या राशि के जातकों का अपने दादा-दादी से विवाद हो सकता है। दोपहिया वाहन चलाने वाले युवा पूरे दस्तावेज साथ लेकर निकलें। कार्यस्थल पर किसी से बहस न करें, अन्यथा समय की हानि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को नौकरी पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।

तुला (Libra)- तुला राशि के पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। आयुष्मान योग बनने से आप पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में आपको किसी नई कंपनी से संपर्क करना पड़ेगा। समय को देखते हुए परिवार से सहयोग मिलेगा और संपत्ति के बंटवारे पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। परिवार के साथ वाद-विवाद से बचें, अन्यथा कोई बाहरी व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। सामाजिक स्तर पर दिन जोखिम भरा रहेगा। अपच की समस्या हो सकती है, जंक फूड से बचें। कार्यस्थल पर दिन आपके अनुसार बीतेगा और आप अपना काम बेहतर तरीके से करेंगे।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि के विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार आएगा। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप पूरे उत्साह के साथ निभाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम शुरू करते समय घबराना नहीं चाहिए, सफलता जरूर मिलेगी। आपका काम आपको सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाएगा।

मकर (Capricorn)- मकर राशि के जातकों को संपत्ति के मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रेमी या जीवनसाथी की कही कोई बात बुरी लग सकती है। कलाकार, विद्यार्थी और खिलाड़ी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। व्यापार में धन की बचत को प्राथमिकता देनी चाहिए। व्यापारियों को सुरक्षा कड़ी रखनी होगी क्योंकि डेटा हैक हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ेगी। आप अपने प्यार और जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे। आयुष्मान योग ऑनलाइन व्यापार में विदेशी ग्राहकों से लाभ दिलाएगा।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान मिलेगा। कार्यस्थल पर विरोधी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, सतर्क रहें। नौकरीपेशा व्यक्ति को किसी एनजीओ में पार्ट टाइम जॉब का ऑफर मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आप चर्चा में रहेंगे। आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है, तले और मसालेदार भोजन से परहेज करें।

0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार