सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इस्लामी मुल्क बनने जा रहा है अमेरिका, होने जा रहा है अफ़गानिस्तान जैसा हाल... दुनिया का सबसे ताकतवर देश भी मजहबी चरमपंथ के आगे पस्त!

अमेरिका में मुस्लिम आबादी की बेकाबू रफ्तार, आने वाले दशकों में बदलेगा धार्मिक समीकरण, 2040 तक दूसरा सबसे बड़ा समूह बनने की कगार पर!

Ravi Rohan
  • Apr 8 2025 3:00PM

आने वाले कुछ ही सालों में दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका मजहबी चरमपंथ के आगे हार चुका होगा। अमेरिका में मुस्लिम समुदाय की तादात अब बेतहाशा बढ़ती जा रही है। ये कहा जा सकता है कि अमेरिका इस्लामी मुल्क बनने जा रहा है, और जल्द ही अफ़गानिस्तान जैसी कगार पर आ सकता है। ताजा आंकड़ों की मानें तो मुसलमान वहां के धार्मिक परिदृश्य को हिला देने की राह पर हैं। प्यू रिसर्च सेंटर के विश्लेषण के मुताबिक, 2040 तक अमेरिका में मुस्लिम आबादी यहूदियों को पीछे छोड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी।

साल 2007 में जहां मुस्लिम जनसंख्या लगभग 23.5 लाख थी, वहीं 2017 तक यह आंकड़ा 34.5 लाख को पार कर गया। हैरान करने वाली बात यह है कि अब हर साल औसतन एक लाख से भी ज्यादा मुसलमान अमेरिका में जुड़ रहे हैं और 2050 तक यह संख्या करीब 81 लाख तक पहुंचने का अनुमान है!

मुस्लिम जनसंख्या विस्फोट का बड़ा कारण

मुस्लिम समुदाय की कम औसत आयु और ऊंची प्रजनन दर इस विस्फोटक वृद्धि के पीछे की अहम वजह है। प्यू रिसर्च की रिपोर्ट इस बात पर जोर देती है कि अन्य धार्मिक समूहों की तुलना में मुस्लिम आबादी कहीं ज्यादा युवा है, जिसकी वजह से उनकी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।

2016 में अमेरिका में दाखिल होने वाले मुस्लिम अप्रवासी इतिहास में सबसे बड़ी संख्या में थे, और यह रफ्तार अभी थमी नहीं है। देश में हो रहे कुल अप्रवासियों में मुसलमानों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार को और तेज कर रही है।

मुस्लिम समुदाय का सामाजिक और राजनीतिक दबदबा बढ़ता हुआ

2040 तक अमेरिका में ईसाई धर्म तो सबसे बड़ा धार्मिक समूह बना रहेगा, लेकिन मुस्लिम समुदाय का सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव काफी हद तक बढ़ चुका होगा। आज के समय में मुसलमान शिक्षा, कारोबार, स्वास्थ्य, तकनीक और मीडिया में अपना प्रभाव छोड़ने लगे हैं।

यह समुदाय न केवल आर्थिक मोर्चे पर सक्रिय है, बल्कि राजनीतिक मंच पर भी अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है। हालांकि, बढ़ती ताकत के साथ चुनौतियां भी कम नहीं- इस्लामोफोबिया और भेदभाव जैसी समस्याएं मुस्लिम समुदाय का पीछा नहीं छोड़ रही हैं।

अमेरिका में इस्लामी संस्कृति का बढ़ता प्रभाव


अमेरिकी समाज में अब इस्लामी पहचान और परंपराओं की गूंज साफ सुनाई देने लगी है। हिजाब, रमजान, ईद जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक अब अमेरिका में आम होते जा रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीक से लेकर मीडिया तक, हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, अमेरिका में मस्जिदों और इस्लामिक संस्थानों का निर्माण भी तेज रफ्तार से हो रहा है, जो इस समुदाय की सामाजिक जड़ें और गहरी करता जा रहा है।

आने वाले समय में मुस्लिम आबादी का बोलबाला!


यह बढ़ती हुई मुस्लिम आबादी केवल एक आंकड़ा भर नहीं है- यह अमेरिका के सामाजिक ताने-बाने में एक बड़ा बदलाव है। यदि यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में मुस्लिम समुदाय संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीति, संस्कृति और समाज का एक अटूट हिस्सा बन जाएगा।

यह परिवर्तन अमेरिका की धार्मिक विविधता को और भी समृद्ध बनाएगा और साथ ही मुस्लिम समुदाय को उस केंद्र बिंदु पर ला देगा, जहां से भविष्य की नीतियां और समाज की दिशा तय होगी।

 

0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार