सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए करियर में होगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Deepika Gupta
  • Mar 7 2025 8:04AM

शुक्रवार मां लक्ष्मी और शुक्र देव का दिन है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने पार्टनर के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे।

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए करियर में लाभ होगा। आपने यदि किसी पर आंखों मूंदकर भरोसा किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। यह समय आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को मजबूत कर सकता है। इस अवधि में झूठा व्यक्तित्व दिखाने से बचें।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में सफलतादायक रहेगा। जिस काम को लगन से करेंगे, उसमें लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश की गई योजनाओं में लाभ होगा।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ कई यादगार पल बिताएंगे।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं। चंद्रमा का शुभ योग धन लाभ कराएगा। शान-शौकत पर धन खर्च करने से सम्मान बढ़ेगा। गरीबों की मदद करेंगे। 

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए करियर के मामले में लाभ होगा। धन में वृद्धि होगी। प्रभाव और प्रताप में भी वृद्धि होगी। देर रात अनावश्यक खर्चे करने पड़ सकते हैं, जो आपको पसंद नहीं आएंगे।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि आपकी कोई बात आपके पार्टनर को बुरी लग जाए, जिससे आपके और उनके बीच अनबन हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद खत्म हो सकता है।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाने का फैसला कर सकते हैं। आपकी लव लाइफ रोमांस और रोमांच से भरी रहेगी।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। 

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे। यह समय आपके प्यार के लिए अच्छा रहने वाला है।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार