सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

तंजानिया में 'मेक इन इंडिया' की गूंज, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रक्षा उपकरणों के सहयोग का दिया प्रस्ताव, सैन्य प्रशिक्षण से लेकर साइबर सुरक्षा पर की चर्चा

तंजानिया दौरे पर भारतीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, उच्चस्तरीय बैठकों में हुई रक्षा सहयोग पर चर्चा

Rashmi Singh
  • Apr 15 2025 4:21PM

भारतीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 14 अप्रैल 2025 को दार एस सलाम में तंजानिया के उपराष्ट्रपति फिलिप इसडोर म्पैंगो से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने भारत-अफ्रीका समुद्री सहयोग, विशेष रूप से AIKEYME (अफ्रीका-इंडिया की मरीन साझेदारी) और हाल ही में उद्घाटित डिफेंस एक्सपो के बारे में जानकारी दी। भारत ने तंजानिया की पीपल्स डिफेंस फोर्स की रक्षा जरूरतों को पूरा करने की भी पेशकश की।

रक्षा मंत्री के साथ रणनीतिक विचार-विमर्श

इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री ने तंजानिया की रक्षा और राष्ट्रीय सेवा मंत्री डॉ. स्टेर्गोमिना लॉरेंस टैक्स से भी मुलाकात की। इस द्विपक्षीय बैठक में वर्तमान रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और साझेदारी को मजबूत करने के नए आयामों पर चर्चा हुई।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर खास हुई चर्चा

1. तंजानियाई सैन्य अधिकारियों को भारत के प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण देना
2. रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग
3. आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने की रणनीति
4. साइबर सुरक्षा में सहयोग

भारतीय समुदाय के साथ संवाद

अपने दौरे के अंतिम चरण में संजय सेठ ने भारतीय समुदाय के साथ एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भारत की हालिया प्रगति पर प्रकाश डाला और प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना की, जो न केवल भारत बल्कि तंजानिया के विकास में भी सहायक रहे हैं।

वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सनातन धर्म मंदिर और स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन कर वहां श्रद्धालुओं से भी संवाद किया। इसके साथ ही वे भारतीय उच्चायोग में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में भी शामिल हुए और बाबासाहेब के विचारों को स्मरण किया।

0 Comments

ताजा समाचार