सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों का दिन आज होगा लाभदायक, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान शिव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Deepika Gupta
  • Apr 14 2025 6:57AM

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव का दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर जल अर्पित करते है। सोमवार के दिन चंद्र देव का दिन भी माना जाता है जो स्वयं भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के रूप में उनके सिर पर सुसज्जित है। यदि किसी की जन्म कुण्डली में चन्द्र ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से इस अशुभता में कमी आती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान शिव और चंद्र देव  की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत वाला होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप को कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा।निजी और व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। कारोबारियों के लिए कंटेंट मार्केटिंग ब्लॉगिंग, वीडियो और लेख व्यापार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों को आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।कारोबार में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। बिज़नेस में अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपनी परेशानियां अपने परिवार के साथ साझा करेंगे, जिससे आप हल्का महसूस करेंगे। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर दोस्तों से आपको पूरा सहयोग नहीं मिलेगा, जिससे आपकी परेशानियां बढ़ेंगी।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों को बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। शैक्षिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। मन में परस्पर सहयोग के भावना बनी रहेगी। आप ग्राहक प्रतिक्रिया अनुसंधान और समीक्षा पर ध्यान केंद्रित करके व्यवसाय में आगे बढ़ेंगे। व्यापारियों को बाजार से उत्पाद के बारे में शिकायतों का सामना करना पड़ेगा। 

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपनी वाणी में नरमी रखनी चाहिए, प्यार से बोलेंगे तो ज्यादा ग्राहक आपके साथ जुड़ेंगे। कार्यस्थल पर आपको थोड़ी सावधानी से काम करना होगा।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा के डर को दूर करते हुए अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। शिक्षा हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। परिवार में बड़ों के आशीर्वाद से आपके काम पूरे होंगे।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों को आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापारियों को ग्राहकों की मांग पूरी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पहले से स्टॉक तैयार रखें। वित्तीय रिकॉर्ड की कमी और ऑनलाइन व्यापार अधिक होने के कारण आपको व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपके कला कौशल में सुधार लेकर आएगा।किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस कर पाएंगे। कार्यस्थल पर अपने काम से विरोधियों को खुश करने में आप सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोग मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहने वाले हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। व्यापारी वर्ग को धैर्य रखना होगा, सही समय आने पर व्यापार में सफलता स्वतः ही प्राप्त होगी।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान होने की भी संभावना बनती दिख रही है। कलाकार, खिलाड़ी और विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज के करियर को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। बेरोजगार लोग नौकरी के लिए प्रयास करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शासन व सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। व्यापार में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, आपको अपनी महंगी वस्तुओं को चोरी होने से बचाने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार का दिन है। कार्यस्थल पर आपका काम आपको सबसे आगे रखेगा। नौकरीपेशा लोगों की गिनती ऑफिस में वरिष्ठों में होती है, इसलिए इस बात को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रगति और निजी रिश्तों में सुधार का दिन है। कार्यस्थल पर प्रयास और योजना बनाकर आप अपने महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे कर पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति ने अगर कहीं और नौकरी के लिए आवेदन किया है तो वहां से ऑफर लेटर मिलने की संभावना है।

0 Comments

ताजा समाचार