सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

PM मोदी के विरोध में अंधी हो गई कांग्रेस, मर्यादा भूल पाक आतंकवादियों की भाषा बोलने लगी : डिप्टी सीएम अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम के विवादित पोस्ट करने पर कांग्रेस को लताड़ लगाई है।

Deepika Gupta
  • Apr 29 2025 7:20PM

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विवादित पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर छत्तीसगढ़ से पहली प्रतिक्रिया आई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम के विवादित पोस्ट करने पर कांग्रेस को लताड़ लगाई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि, क्या कांग्रेस अब नेहरू की जगह मसूद अजहर के विचारों से चलेगी। देश अपने राष्ट्र प्रधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि, कांग्रेस की भाषा और पाकिस्तान पोषित आतंकवाद की भाषा बिल्कुल समानांतर है!

राष्ट्र प्रधान की सांकेतिक "सर तन से जुदा" तस्वीर बनाकर अपनी आतंकवादी विचारधारा को पूरी दुनिया के सामने रखने का कार्य कर रही है कांग्रेस पार्टी, क्या कांग्रेस का ऐसा कोई एजेंडा भी है, जो देश के दुश्मनों तक पहुंचा रही है?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी के "टुकड़े-टुकड़े" करने की धमकी देकर अपनी पार्टी के मंसूबों को पहले ही बता दिया था.! यह कृत्य अति निंदनीय है। यह कांग्रेस के विचारों के गर्त में जाने का प्रतीक है।  @RahulGandhi जी बतायें कि क्या कांग्रेस अब नेहरू के विचारों से नहीं इमरान मसूद और मसूद अजहर के विचारों से चलेगी?

 
0 Comments

ताजा समाचार