सोनीपत में मेट्रो और हाईवे विस्तार पर विधायक निखिल मदान ने किया भाजपा सरकार का धन्यवाद

विधायक निखिल मदान ने मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन करते हुए अपना वक्तव्य रखा।

Deepika Gupta
  • Mar 11 2025 7:48PM

विधायक निखिल मदान ने मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन करते हुए अपना वक्तव्य रखा। निखिल मदान ने कहा कि वो राज्यपाल के विकसित भारत विकसित हरियाणा के विज़न से सहमति जताते हैं। साथ ही वो सोनीपत और हरियाणा की देव तुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनी।विधायक निखिल मदान ने कहा कि उन्हें इस चीज की सुखद अनुभूति होती है कि हरियाणा सरकार प्रदेश की देवतुल्य जनता की उन सभी उम्मीदों  पर खरी उतरी है।

आज सरकार के 150 दिनों की कार्य प्रणाली को देखें तो सरकार ने प्रदेश की 36 बिरादरी, हर वर्ग हर समाज के लिए जन हितैषी फैसले लिए है।जल्द ही सरकार द्वारा प्रदेश के गरीब परिवारों को 100-100 गज के फ्री प्लाट दिए जाएंगे। 

इसके साथ ही आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को पहले ही ₹5 लाख तक के फ्री इलाज के सुविधा दी जा रही है। साथ ही अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को ₹5 लाख तक की मुफ्त इलाज की योजना को भी प्रदेश भर में लागू कर दिया गया है।

किसान कल्याण के लिए सरकार द्वारा पहले ही 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही पीएम सम्मान  निधि के तौर पर 6563 करोड रुपए की धनराशि प्रदेश के किसानों को सरकार द्वारा दी  जा चुकी है।

समस्त सोनीपत वासियों के लिए हर्ष का विषय है कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र  सरकार द्वारा रिठाला से कुंडली तक मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार की सौगात भी सोनीपत वासियों को दी गई है ,उसके लिए भी वो केंद्र और प्रदेश की  डबल इंजन की भाजपा सरकार का धन्यवाद करते है। 

इसके अतिरिक्त सोनीपत जिले के चारों तरफ़ एक्सप्रेस वे और हाईवे का ऐसा जाल भाजपा सरकार ने बिछाया है कि घंटों का सफ़र मिनटों में तय किया जा रहा है। ऐसे विकास कार्य प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होंगे। 

गौ संरक्षण को आगे  बढ़ाते हुए सरकार ने प्रदेश में गौशाला सेवा आयोग बनाया है। साथ ही गौ माता के चारे के लिए सरकार ने 151 करोड रुपए की मदद की है और 51 नए शेड बनाने का भी निर्णय लिया गया हैं। जो गौ माता की सेवा के लिए प्रदेश भाजपा सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

इसके साथ ही वो प्रदेश वासियों को भरोसा दिलाते हैं कि पूर्व की तरह भाजपा सरकार द्वारा बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी देने, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने, ग़रीब मजदूर किसान कल्याण के कार्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अनवरत चलते रहेंगे।










0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार