सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

घर वापसी की तरफ कई भटके हुए लोग; झारखंड में कई जनजाति फिर लौटे सनातन धर्म में...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक घर वापसी की खबर सामने आई है।

Deepika Gupta
  • Apr 16 2025 3:07PM

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक घर वापसी की खबर सामने आई है। 44 जनजातियों ने ईसाइयत को छोड़ कर सनातन धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के बड़ा पासेया में इन लोगों ने वर्ष 2016 के आस-पास ईसाइयत को अपनाया था। ये मामला मंगलवार (15 अप्रैल) का है।

यह मामला चाईबासा का है। जनजातीय 'हो' समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम ने जानकारी दी कि जनजातीय के भोले-भाले लोगों को इलाज और अन्य प्रलोभनों के जरिए धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बाहरी मिशनरी संगठनों द्वारा धर्म परिवर्तन का षड्यंत्र चल रहा है। ऐसे में 'हो' समाज महासभा की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग अपनी मूल सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से भटक न जाएं।

जनवरी 2025 में ग्राम कुदमसदा के 7 लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की थी। इसके बाद अप्रैल माह में ग्राम गितिकिन्दु हेम्ब्रम टोला के 8 सदस्य और बड़ा पासेया के 29 सदस्य भी 'हो' समाज की परंपरागत धार्मिक मान्यताओं में लौट आए। ये सभी गाँव जेटेया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। बताया गया कि बड़ा पासेया गाँव में ग्रामीण मुण्डा तुरी बोबोंगा की अध्यक्षता में धर्मांतरण के विरुद्ध एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई थी। इसी बैठक से प्रेरित होकर तीन परिवारों के 29 सदस्यों ने स्वेच्छा से सनातन धर्म में वापसी का निर्णय लिया।

महासभा के सचिव हेंब्रम ने कहा कि “समाज के लोगों को धार्मिक भ्रम और लालच से बचाने के लिए महासभा द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है, और इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

0 Comments

ताजा समाचार