सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

डॉक्टर को भगवान समझते हैं लोग; लेकिन खालिद खान का काम था ठीक इसके उल्टा... ये मेडिकल जिहाद नहीं तो औऱ क्या है ?

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक मामला सामने आया है, जहां एक होम्योपैथी डॉक्टर पर एक नाबालिग लड़की को इस्लाम अपनाने के लिए मानसिक रूप से दबाव डालने का आरोप है।

Deepika Gupta
  • Apr 9 2025 12:22PM

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक मामला सामने आया है, जहां एक होम्योपैथी डॉक्टर पर एक नाबालिग लड़की को इस्लाम अपनाने के लिए मानसिक रूप से दबाव डालने का आरोप है। आरोप है कि डॉक्टर खालिद खान इलाज के दौरान लड़की का ब्रेनवॉश कर रहा था और उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रहा था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला सोमवार (2 अप्रैल 2025) का है। 

यह पूरा मामला जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित क्रेशर बस्ती का है। डॉक्टर खालिद खान यहां एक होम्योपैथी क्लीनिक चला रहा था और कुछ समय से एक नाबालिग लड़की का इलाज कर रहा था, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। आरोप है कि डॉक्टर ने लड़की का विश्वास जीतने के बाद उसे इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसने लड़की को इलाज के दौरान चमत्कारी सुधार का झांसा देते हुए धर्म परिवर्तन के लिए विभिन्न प्रलोभन भी दिए।

जब लड़की के परिजनों को उसकी बदलती स्थिति पर संदेह हुआ, तो उन्होंने हिंदू संगठनों को सूचित किया और मामले की छानबीन शुरू की। इसके बाद, तिलवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। हिंदू संगठन के सदस्य थाने पहुंच गए और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि डॉक्टर खालिद खान भोले-भाले लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहा है, जिसे गंभीरता से जांचा जाना चाहिए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर खालिद खान को उसके क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ नाबालिग को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल है।

 इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पुलिस आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 
0 Comments

ताजा समाचार